अररिया, अगस्त 28 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। बहन-भाई के अटूट स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को फारबिसगंज में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुवार को शहर के बाजारों में दिनभर गहमागहमी बनी रही। राखियों की खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ विभिन्न दुकानों एवं अस्थायी स्टॉलों पर उमड़ती रही। शहर के सदर रोड, पटेल चौक, स्टेशन चौक, छुआपट्टी, सुभाष चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर राखियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन आजराखियों की बिक्री इसके अलावा विभिन्न दुकानों में भी रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खूब बिक्री हुई। बहनों ने अपने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोन, कार्टून, डिजाइनर और स्वदेशी राखियों की जमक...