अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित बगीचा चौक के समीप दरोगी सिंह बजरंगबली मंदिर में जय मां शारदे मंच की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुजारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर युवा समाजसेवी जयप्रकाश दुबे को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें पुजारी राजेंद्र प्रसाद सिंह और मंच के संयोजक विनोद कुमार तिवारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुजारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का आदिकवि और महान ऋषि माना जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : फारबिसगंज: ध...