Araria News: फारबिसगंज: चौरापरवाहा में पुलिस छापेमारी में 10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फारबिसगंज थाना पुलिस ने चौरापरवाहा गांव में छापेमारी कर 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान चौरापरवाहा गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी मो. मुर्तुजा, पिता मो. तैफून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मो. मुर्तुजा के घर पर विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके घर से 10 ग्राम स्मैक तथा दो डिजिटल तराजू बरामद किए गए। बरामद स्मैक और दोनों डिजिटल तराजू को पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बताया गया कि छापेमारी की कार्रवाई में फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अलावे एसआई अमित राज, आशुतोष कुमार मिश्रा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.