अररिया, नवम्बर 17 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय हवाई अड्डा स्थित कंचन विद्यापीठ में मीराबाई लक्ष्मीबाई स्मृति मंच के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कवयित्री निशा पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कंचन विद्यापीठ की प्राचार्या कंचन सिंहा को शकुंतला देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष निशा पाठक, फुलवंती देवी, अंजुला देवी एवं मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने कंचन सिंहा को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा धार्मिक एवं साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर निशा पाठक ने महान भारतीय गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 4 नवंबर 1929 को हुआ था तथा निधन 21 अप्रैल 2013 को हुआ। अपनी विलक्षण मानसिक गणना क्षमता के कारण विश्वभर...