Araria News: प्रथम दिन मां भगवती के शैलपुत्री रूप की हुई पूजा-अर्चना
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि। कलश स्थापना के साथ रविवार से से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में आसपास का इलाका सुबह और शाम के वक्त वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो रहा है। नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी। रविवार को अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों में भी उपवास कर दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का पाठ किया। ...माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवा.. ओही डोलिया के बघवा कहांर... दुनिया में शोर भईल बा आदि भक्ति गीतों से शहर से गांव तक गुंजायमान हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.