अररिया, जुलाई 7 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता फारबिसगंज प्रखंड के रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत अंतर्गत शुभंकरपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित नवनिर्मित सार्वजनिक शिव एवं बजरंगबली मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अनुष्ठान के प्रथम दिन सोमवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पीले और केसरिया वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ श्रद्धालु "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष करते हुए बड़ी नहर पहुंचे, जहां वैदिक विधि से कलशों में जल भरने के बाद पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान क...