Araria News: पूजा पंडालों में देर रात तक मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता।शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को फारबिसगंज शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव के साथ की गई। अष्टमी के अवसर पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। वहीं, शहर के विभिन्न पूजा पंडाल आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजकर तैयार हो गए हैं। पंडालों की भव्यता, मनमोहक विद्युत सज्जा और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर में कहीं आकर्षक विद्युत सज्जा तो कहीं भव्य पंडालों का नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। कई पूजा पंडालों में थ्री-डी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर बेल्जियम लाइट की जगमगाहट देखने को मिलेगी। पूजा समितियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.