अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। जिले के रानीगंज सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर पदोन्नत हुए सतीश कुमार सिंह को गुरुवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। एसपी जितेन्द्र कुमार ने उनके कंधों पर सितारे लगाकर पदोन्नति की औपचारिकता पूरी की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीपीओ सुशील कुमार, डीएसपी सायबर रघुनाथ सिंह उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने सतीश कुमार सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उनके नए दायित्वों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई गई कि वे अपनी कार्यशैली, अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत करेंगे। एसपी जितेन्द्र कुमार ने उम्मीद जताई कि सतीश कुमार सिंह नई जि...