अररिया, अक्टूबर 3 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों की सूची जारी होने के बाद कई पंचायतों में असंतोष का माहौल है। ग्राम सभाओं के दौरान सूची की जानकारी सामने आने के बाद पात्र और जरूरतमंद ग्रामीणों की ओर से लाभार्थियों के चयन को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : पीएम आवास की लाभार्थी सूची पर उठे सवालमहिलाओं के आरोप विशेषकर तिरसकुंड पंचायत की दर्जनों महिलाओं ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची में कथित अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के लिए पात्र और वास्तविक जरूरतमंद लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किये गये हैं, जबकि संपन्न लोगों के नाम सूची में जोड़े जाने की बात सामने आ रही है। ग्र...