अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी अंचल में नए अंचलाधिकारी के रूप में अंशु कुमार सिंह ने मंगलवार को योगदान दिया। योगदान के बाद उन्होंने सभी कर्मियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस के बाद उन्होंने आगामी बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंचायत पीपरा बिजवार, धर्मगंज आदि पंचायतो का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बताया कि बाढ़ नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शितापूर्ण धरातल पर उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Siwan News राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई, दिया सख्त दिशा निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...