Araria News: पलासी के जहानपुर गांव में बकरा नदी का कटाव तेज
अररिया, सितम्बर 16 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बिजवार के वार्ड नं 13 के जहानपुर में बकरा नदी के तेज कटाव से गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। खासकर दयानंद चौधरी टोला में नदी का कटाव लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटाव पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो कई घर एवं उपजाऊ जमीन नदी की धारा में समा सकती है। कटाव के कारण ग्रामीणों के आवागमन, खेती-बाड़ी और दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मौके पर तत्काल निरीक्षण कर बोरा-बांध, कटावरोधी कार्य एवं आवश्यक बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं विधायक विजय कुमार मंडल से भी विशेष रूप से हस्तक्षेप कर बकरा नदी के कटाव से गांव एवं ग्रामीणों को बचाने के लिए संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.