Araria News: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने में एसएसबी भी कम नहीं
अररिया, अक्टूबर 29 -- अररिया में एसएसबी का पौधरोपण अभियान Araria News: अररिया, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से न्यू लोकेशन हरियाबाड़ा में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान बल के जवानों ने 250 पौधे लगाए। इनमें सागवान, शीशम, अर्जुन, अशोक, नीम, अमरूद, आम और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इस अवसर पर कमांडेंट मितुल कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एसएसबी की ओर से पिछले कई वर्षों से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.