Araria News: परमान नदी किनारे अवैध खनन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा
अररिया, अगस्त 14 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दक्षिण महेश्वरी स्थित परमान नदी किनारे अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना पर जोगबनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दक्षिण महेश्वरी के समीप परमान नदी किनारे अवैध रूप से मिट्टी/बालू का खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने एक ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ढकनी बिगहा के पास से बालू लदा ट्रैक्टर बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.