अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नये मामले सामने आ रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के फरकिया पंचायत के लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित पोखर के महार पर बन रहे छठ घाट के निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण प्रीतम कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, निखिल मिश्रा, रोहित कुमार, प्रमोद राय आदि ने आरोप लगाया कि पंचायती राज योजना से फरकिया पंचायत में ठाकुबाड़ी पोखर महार पर छठ घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। छठ घाट के निर्माण कार्य में जमकर घटिया किस्म के सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिना ढलाई किये ही सोलिंग पर सीधे छड़ दिया जा रह...