अररिया, सितम्बर 16 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता। आवासीय जमीन से जुड़े मामले में न्याय नहीं मिलने से आहत सिरसिया संख्या आठ निवासी अनीता देवी पति कैलाश पंडित ने मंगलवार को भाकपा के बैनर तले भरगामा अंचल कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू कर दिया है। महिला का आरोप है कि मामले में लंबे समय से न्याय की गुहार लगाने के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिली है, जिसके चलते उन्हें आमरण अनशन पर जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सोलह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शनमहिलाओं की मांगें इधर महिला के आमरण अनशन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर उसे नैतिक समर्थन दिया। पार्टी की ओर से लगाए गए बैनर के अनुसार आंदोलनकारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। प...