अररिया, जुलाई 29 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अदालत से जुड़े मामलों को गति देने के लिए मंगलवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने की अध्यक्षता में समीक्षतात्मक बैठक हुई। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित इस बैठक में लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक,अपर थानेदार, अभियोजन शाखा प्रभारी और कोर्ट नायाब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान न्यायालय से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।एसपी ने अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। केस डायरी के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया ताकि अदालती प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। मेडिकल एवं जख्म जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द तैयार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया। वारंटियों की गिरफ्तार...