अररिया, जुलाई 17 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मादक पदार्थो और नशा तस्करी के खिलाफ कुर्साकांटा पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार की अहले सुबह बस स्टैंड कुर्साकांटा के निकट स्कॉर्पियो से तस्करी कर ले जा रहे नौ बोरा अर्थात 325 किलो गांजा व एक मोबाइल भी जब्त किया है। इसके साथ ही स्कॉर्पियों व उनके मालिक सह चालक को भी हिरासत में लिया है। स्कॉपियो का मालिक सह चालक कटिहार जिला के फलका वार्ड संख्या 11 का रहने वाला बताया जाता है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नेपाल से कुर्साकांटा अररिया मार्ग होकर गांजा का खेप जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसपी को इसकी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- नेपाल से ला रहे 325 किलो गांजा के साथ वाहन मालिक गिरफ्तार इसके साथ ही मजिस्ट्रेट सह सीओ आलोक कुमार के साथ पुल...