अररिया, जुलाई 9 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बुधवार की शाम सिकटी विधायक सह सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने सुन्दरनाथ धाम में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति सह प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी सान्याल कुमार व मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार साह भी थे। विधायक निर्माणरत शिवगंगा का नया रुप देखकर बिफर गए। उन्होंने उपस्थित पर्यटन विभाग कार्य प्रमंडल पूर्णियां के सहायक अभियंता संजय कुमार व कनीय अभियंता अभय कुमार तिवारी से नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि शिवगंगा का ऐसा रुप क्यों बना दिया गया है। उन्होंने इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : उग्रतारा मंदिर में स्टील घेराबंदी पर डीएम सख्त, सचिव से 24 घंटे में ...