Araria News: नशे में घुत्त बेटे की पिटाई से वृद्ध मां की मौत, आरोपी बेटा फरार
अररिया, नवम्बर 6 -- घटना का विवरण Araria News: जोकीहाट (ए सं)। जोकीहाट थाना क्षेत्र की सिमरिया पंचायत अंतर्गत बोरिया गांव में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक शराबी बेटे की पिटाई से चोटिल होने के कारण उसकी 75 वर्षीया वृद्ध मां की मौत हो गई। मृतका भंगिया देवी बोरिया गांव निवासी राजेश्वर ततमा की पत्नी थीं। घटना के बाद से आरोपी पुत्र और उसकी दूसरी बहू मौके से फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात आरोपी पुत्र मणिकचंद उर्फ भुट्टन अपनी पहली पत्नी प्रमिला देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसकी बुजुर्ग मां भंगिया देवी बीच-बचाव करने और बहू को बचाने वहां पहुंच गईं। आरोप है कि गुस्से में आकर शराबी बेटे ने अपनी मां के बाल पकड़कर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.