अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत अररिया कॉलेज, अररिया में मद्यनिषेध विभाग के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर डीएम विनोद दूहन सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग के प्रतिनिधि, कॉलेज के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मौके पर डीएम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी इसका प्र...