अररिया, जुलाई 24 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बरहकुम्बा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 व वार्ड नंबर 04 में जल नल योजना के तहत प्रयुक्त होने वाला स्टेपलाइजर, स्टार्टर, पम्प, तार सहित अन्य सामान चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जल नल योजना के चालक बढ़ौली वार्ड नंबर 13 निवासी राहुल कुमार यादव ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 16 जुलाई व 21 जुलाई की बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...