अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड की नन्दनपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना (नलजल योजना) की स्थिति बदहाल है। पंचायत के कई वार्डों में घरों के दरवाजे पर लगाई गई नल की टोटियां महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। ग्रामीणों को नल से शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, योजना के रखरखाव के नाम पर हर महीने खर्च होने वाली राशि के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिलने से व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नन्दनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन भगत ने बताया कि पंचायत में नलजल योजना लागू हुए चार साल से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद कई वार्डों में आज तक नल से शुद्ध पानी नहीं निकला है। उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर लगे नल की टोटी खोलकर स्थिति दिखाते हुए कहा ...