Araria News: नरपतगंज में तीन घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार 25 अक्टूबर को तीन घंटे बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता विनय कुमार ने बताया कि तामगंज के नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का कार्य कराने को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.