अररिया, सितम्बर 4 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज के मधुरा दक्षिण पैक्स के चुनाव में मुन्नी देवी पति परमानंद यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। उनके साथ प्रबंध समिति के सभी नौ सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजीत कुमार ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपा। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में विनोद यादव, संतोष यादव, शुभकी मंडल, पूजा कुमारी, प्रियदर्शी अमोल, सुमन देवी, रीता देवी, मालती देवी और राजकुमार पासवान शामिल हैं। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की प्रक्रिया में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए किसी अन्य अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद अध्यक्ष समेत सभी नौ सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...