Araria News: नरपतगंज के चंदा से 81 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार।
अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने रविवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के खैरा चंदा में छापेमारी कर एक घर से 81 ग्राम समेक बरामद करते हुए मौके से कारोबारी घर मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी खैरा चंदा वार्ड चार निवासी पप्पू यादव पिता कुलानंद यादव बताया जाता है। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अपने घर से ही बड़ी मात्रा में स्मैक लाकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई किया करता था। इसको लेकर पुलिस को बराबर सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस ने जब घर में छापेमारी किया तो घर से 81 ग्राम स्मैक बरामद होने पर मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चले की सुखा नशा को लेकर लगातार नरपतगंज पुलिस द्वारा अभियान चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.