Araria News: नरपतगंज की 28 पैक्स समितियों पर संकट, 1.89 करोड़ ब्याज कटने से हड़कंप।
अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में चावल भुगतान में देरी का खामियाजा नरपतगंज प्रखंड की 28 पैक्स समितियां भुगत रही हैं। समितियों के अध्यक्षों का दावा है कि 31 जुलाई 2026 तक ब्याज के रूप में कुल एक करोड़ 89 लाख 25 हजार रुपये काट लिए गए। भारी आर्थिक नुकसान से समितियां घाटे में पहुंच गई हैं। हालात ऐसे हैं कि कई पैक्स अध्यक्ष जमीन बेचकर और ब्याज पर कर्ज लेकर नुकसान की भरपाई करने को मजबूर हैं।
भुगतान में देरी से पैक्स समितियों पर संकट इस गंभीर संकट को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल कार्यालय में प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्षों ने आक्रोश जताते हुए सरकार से तत्काल ब्याज माफ करने की मांग की। पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव एवं सचिव अरविंद कुमार पाठक ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.