अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा के नये बीडीओ के रूप में केशव कुमार राय ने शनिवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ पहली समीक्षा बैठक कर प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीडीओ श्री राय ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी विलंब के पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी कर्मियों से अनुशासन, समयपालन और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास यो जनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता स...