अररिया, जुलाई 5 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से फारबिसगंज नगर परिषद ने शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ (शीतल पेयजल केंद्र) की व्यवस्था शुरू की है। शनिवार को नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ किया।

प्याऊ की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा अस्पताल रोड, सदर रोड, पटेल चौक, छुआ पट्टी, पंडित दीनदयाल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सुभाष चौक, ज्योति मोड़ सहित शहर के कुल 15 व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और आम नागरिकों को गर्मी के दौरान शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

व्य...