Araria News: दो वर्षों बाद जलमीनार चालू, ग्रामीणों के बीच शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू
अररिया, जुलाई 12 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड की औराही पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित कुशहा गांव में जल-नल योजना के तहत स्थापित जलमीनार करीब दो वर्षों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण बंद पड़ी थी। इससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जलमीनार पुन: चालू हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।जानकारी के अनुसार, बिजली बिल के लगभग 45 हजार रुपये बकाया रहने के कारण जलमीनार की विद्युत आपूर्ति काट दी गई थी। इसके चलते पिछले दो वर्षों से पंचायत में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित थी और लोगों को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा था। इसी समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने पीएचईडी के अधिकारियों को लिखित आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.