अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज को चार माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनके समक्ष भी भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अप्रैल माह 2026 तक तो भुगतान हो चुका है। मई व जून व चालू माह जुलाई 2026 का पेमेंट नहीं हुआ है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा डीपीओ प्रज्ञा श्री ने बताया कि आवंटन नहीं आने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। आवंटन आते ही शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। यहां बता दें कि जिले में 97 टोला सेवक व तालिमी मरकज कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के बीच 15 हजार शिक्षकों का फंसा वेतन यह भी पढ़ें- शिक्षकों को निशुल्क फार्म 16 देने का आदेश बेअसर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...