अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में आम नागरिकों को नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विशेष शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: एक एवं दो अक्टूबर को विशेष शपथ ग्रहण समारोहग्राम सभाओं का उद्देश्य जारी निर्देश के अनुसार, ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ ही, बाल विवाह से जच...