अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिला प्रशासन अररिया के तत्वावधान में शनिवार शाम टाउन हॉल अररिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, समूह गायन एवं नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गीत, नृत्य, समूहगान व लोकन...