अररिया, नवम्बर 21 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। देवोत्थान एकादशी का पर्व शनिवार को फारबिसगंज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वहीं, घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस संबंध में शहर के नामचीन पुरोहित व आचार्य पंडित नारायण शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मंगल गीत गाकर शालिग्राम से किया तुलसी ...