अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। नवरात्र व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया है। पर्व के दौरान जिले में कहीं पर भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम बिनोद दूहन व एसपी जितेन्द्र कुमार ने जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को 24 घंटा अलर्ट मोड में रहते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का सख्त निर्देश दिया है।जिला प्रशासन ने पर्व में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले में कुल 251 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अफसर व भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।अररिया अनुमंडल में 138 व फारबिसगंज अनुमंडल में 113 स्थानों पर दंडाधिकारी और इतना ही पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा भी अररिया में 24 व फारब...