अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अररिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है।एसपी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस केंद्र में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर विधि-व्यवस्था संधारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि दुर्गा पूजा के दौरान अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सजग रहें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखें। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और हर परिस्थिति में सतर्क रहने...