अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। दुबई जाकर बेहतर भविष्य बनाने का सपना लेकर परिजनों से मिलने निकला 28 वर्षीय अली राजा रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गया। गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करने वाला अली राजा दुबई जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट बनवाने के बाद घरवालों से मिलने आ रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही फतुहा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगी पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या छह में मातम पसर गया। सोमवार सुबह गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

फतुहा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने की घटना जानकारी के अनुसार, अली राजा अहमदाबाद से गौहाटी-द्वारिका एक्सप्रेस से कटिहार आ रहा था। शुक्रवार को पटना जंक्शन पर वह खाने-पी...