अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। दीपावली की देर रात रविवार को फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित विघटित बाजार समिति के गेट संख्या तीन के सामने आग की चपेट में आने से सात दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या पटाखे की चिंगारी से, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के सैकड़ों घरों पर भी आग की चपेट में आने का खतरा मंडराने लगा। यह भी पढ़ें- Araria News: दीपावली की रात आग का तांडव, सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसानदमकल की नौ गाड़ियों ने पाया आग पर काबू संकरी रास्ते और एक-दूसरे से सटी दुकानों के कारण आग बुझाना दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन गय...