अररिया, सितम्बर 19 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर गुरुवार को डीएम द्वारा स्वीकृति प्रदान किए गए दिव्यांगजन लाभुकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के तत्वावधान में अररिया बुनियाद केंद्र में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दिव्यांगों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरितविशेष शिविर का आयोजन शिविर में स्वीकृति प्राप्त दिव्यांग जन लाभुकों के बीच अररिया और फारबिसगंज में संयुक्त रूप से कुल 38 नि:शुल्क बैटरी चालित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। लाभुकों को वाहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैटरी चालित ट्रायसाइकिल के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बताया गया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग जनों को सहायक...