अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा वार्ड संख्या 6 में पहले प्रेम, फिर काफी मशक्त के बाद शादी और दहेज नहीं देने के कारण शादी के पांच माह बाद पत्नी को घर नहीं ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लड़की ने अपने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता रुसी खातून पिता मो मुख्तार ने बताया कि गांव के ही वार्ड संख्या 8 निवासी मो अबेस पिता स्व सुफियान लागभग दो वर्ष से मुझसे प्रेम करता आ रहा था। वह हमेशा कहता था कि कुछ भी हो जाए तुमसे ही शादी करेंगे। लेकिन इस बीत शादी को लेकर कई उतार चढ़ाव हुआ। लेकिन अंतत: पांच माह बाद मेरा उनसे शादी हो गयी। शादी में उनके माता पिता एक बाइक, कपड़ा बर्तन, फर्नीचर सहित तीन लाख से अधिक सामान उपहार में दिया। शादी के पांच माह बीत गये ...