अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि। रबी सीजन में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में रबी महाअभियान सह महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विनोद दुहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान किसानों को परंपरागत फसलों के साथ दलहन, तेलहन और उद्यानिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जलवायु अनुकूल और प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों तक रबी फसलों की उन्नत तकनीक, कृषि विभाग की योजनाओं और खेती को लाभकारी बनाने के उपायों की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में डीएम ने किसानों से गेहूं और मक्का के साथ दलहन की...