अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: अररिया, संवाददाता गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रही एक बच्ची को बंगाल के एक दंपती के सुपुर्द किया गया। बताया गया कि डीएम विनोद दूहन द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित एक बच्ची को अंतिम दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल के एक दंपति को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बच्चों को पारिवारिक वातावरण और बेहतर जीवन का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Araria News: नशा मुक्त समाज निर्माण की दिलाई गई शपथ सभी की उपस्थिति में निर्धारित ...