अररिया, जुलाई 2 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता बुधवार की दोपहर तेज हवा व मेघगर्जन के साथ जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं घंटो बिजली कटी रही। शहरी क्षेत्र में तो जल्दी ही बिजली आ गयी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में काफी इंतजार के बाद बिजली आई। इधर झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को दिन भर आसमान में बादल मंडराते रहे। बारिश के आसार दिखते रहे। रात में फिर बारिश हो सकती है। बारिश से धान के बिचड़ा को फायदा हुआ है जबकि मक्का उत्पादक किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: दिनभर बरसे बदरा, पानी से लबालब हुईं सड़कें, घरों में कैद लोग कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह से यह उनके लिए ...