Araria News: तेज धूप के साथ उमस गर्मी बनी आफत, जिलेवासी परेशान
अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी आसमान में बादल मंडराने के साथ बारिश होने लगती है तो कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बन जाती है। इस बीच तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह से लेकर करीब शाम पांच बजे तक तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से जिलेवासी परेशान रहे। इसके बाद जिले के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ घंटे तक मौसम सुहाना बना रहा लेकिन इसके बाद फिर मौसम में उमस बढ़ने लगी। सुबह से लेकर शाम करीब 4:00 बजे तक लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। सुबह से ही दिन चढ़ने के साथ धूप का प्रकोप भी बढ़ते गया, दोपहर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.