अररिया, अक्टूबर 26 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड अलग अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर तीन महिलाओं को सर्प डस लिया। सर्पदंश के शिकार महिला ककोड़वा की शाहीन परवीन, उरलाहा का दुलारी देवी व पलासी की राजकुमारी देवी शामिल हैं। सभी का पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त पीड़िता का इलाज पीएचसी में कराया गया। पीड़िता फिलहाल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...