अररिया, जुलाई 18 -- Araria News: भरगामा एस। भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत में ट्रैक्टर पलटने की घटना में मारे गए तीनों महिला मजदूरों के परिजनों को पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में कबीर अंत्येष्टि मद से तीन-तीन हजार की राशि दी गयी। मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार साह ने बताया कि मृतक नैया देवी के बेटे दिनेश कुमार, मीरा देवी के पति बबलू मंडल एवं रंजू देवी के पति किशोर मंडल को राशि प्रदान किया गया। मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार साह ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व मुखिया उपेंद्र सरदार ने कहा कि इस दुख कि घड़ी में पूरा पंचायत पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है । मौके पर ललन झा, रेशमलाल मंडल,मोलू मंडल,दिनेश रजक,श्यामदेव मंडल,संजीव मंडल,हीरो मंडल,भुला मंडल,रंजय रॉय, उप मुखिया गणीता देवी,रामसेवक मंडल समे...