अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में 12 अक्टूबर से खेल भवन स्थित इंडोर स्टेडियम में शुरू तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडलीय) विद्यालय शतरंज बालक प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में डीएम विनोद दूहन ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी निरंतर मेहन...