अररिया, अगस्त 20 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में बुधवार को चेतना सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों पर बच्चों को जानकारी दी गई। इस मौके पर शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर उनके जीवन और रचनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस, हनुमान चालीसा, विनय पत्रिका और कवितावली जैसी रचनाओं के माध्यम से रामभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने विश्व मानवता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, विद्यालय प्रधान मिथिलेश कुमार सिंह ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी के इतिहास और कैमरे के महत्व की जानकारी बच्चों को दी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तुलसी दास की जयंती मनी...