अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के डेढ़ दर्जन लोगों से गौ प्रोत्साहन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 19 लाख से अधिक ठगी का मामला सामने आने के बाद हर कोई हतप्रभ हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की संजीदगी से जांच में जुट गयी हैं। कहा कि मामला सच साबित होने पर कड़ी से कड़ी होगी।बता दें कि इस मामले में पलासी के भटवार निवासी पीड़ित रविन्द्र कुमार मंडल ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। नामजदों में डाला निवासी सुबोध कुमार मंडल के अलावा उनके सहयोगी कृष्णा कुमार साह, अंकुश कुमार व राहुल कुमार शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। दर्ज मामले में पीड़ित रविन्द्र कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व डाला निव...