अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिले में डेंगू संबंधी मामलों के संभावित खतरों के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सावधान है। रोग के प्रसार की संभावना को देखते हुए इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डेंगू नियंत्रण संबंधी उपायों की मजबूती के लिये डीएम विनोद दूहन खुद गंभीर दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने सख्त लहजे में कह चुके हैं कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसे स्वास्थ्य अधिकारी गंभीरता से लें। यह भी पढ़ें- Siwan News डेंगू जांच के लिए करीब डेढ़ सौ लोगों की जांचजिले में डेंगू से बचाव के उपाय डीएम श्री दूहन ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि मानसून के समय पर डेंगू सहित जल जनित अन्य बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। लिहाजा समय रहते जरूरी एहतियाती कदम उठाते ह...