अररिया, जुलाई 2 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के हरिरा पंचायत के बेलगछी वार्ड संख्या 4 में बुधवार की दोपहर ठनका की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नटा पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक गांव के ही कन्हाई सिंह के बेटा अभिषेक कुमार सिंह था। घटना के संबंध में मृतक के पिता कन्हाई सिंह ने बताया कि घर से कुछ दूर खेत में मवेशी ठोका हुआ था। अचानक मेघ गर्जन सुनाई देने पर वह मवेशी लाने खेत चला गया। मवेशी को खेत में ही खोल दिया और वे आने लगे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंवरा पहाड़ी पर ठनका गिरने से 15 बकरियों की हुई मौत इस क्रम में अचानक कुछ दूर में ठनका गिर गया। इसकी चपेट में अभिषेक आ गया। आनन फानन में अभिषेक को पीएचसी कुर्साकांटा लाया गया। यहां पर ड्यूटी ...